भारत सरकार
🇮🇳 PM-JAY
🏥 आयुष्मान भारत योजना
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana
₹5 लाख तक फ्री इलाज
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकार द्वारा हर साल ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज देशभर के सरकारी व सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलता है।
✔ Cashless
✔ All India
✔ Family Cover
✔ 1500+ Treatments
Health Cover
₹5,00,000 / Year
भारत सरकार
👴 70+ योजना
👴 आयुष्मान 70+ योजना
Senior Citizen Health Cover
₹5 लाख तक फ्री इलाज
70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग (SECC सूची की बाध्यता के बिना) को हर साल ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है।
✔ 70+ उम्र
✔ Cashless
✔ All India
✔ Senior Benefit
Senior Cover
₹5,00,000 / Year
आयुष्मान योजना में नाम कैसे चेक करें?
आप आयुष्मान योजना में अपना या अपने परिवार के सदस्य का नाम नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से चेक कर सकते हैं:
- 1. मोबाइल नंबर से: अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से चेक करें और पूरी फैमिली लिस्ट देखें।
- 2. राशन कार्ड नंबर से: राशन कार्ड नंबर डालकर परिवार के सभी नाम देख सकते हैं।
- 3. नाम और पता से: अपना नाम, राज्य, जिला और गांव चुनकर लिस्ट में नाम ढूंढ सकते हैं।
भारत सरकार
📘 Terms Guide
आयुष्मान योजना के महत्वपूर्ण शब्द
SECC 2011
Socio Economic Caste Census
सरकार का सर्वे जिससे तय होता है कि कौन योजना के लिए पात्र है।
HBP
Health Benefit Package
इलाज का पैकेज जिसमें बीमारी के अनुसार तय खर्च शामिल होता है।
EHCP
Empanelled Health Care Provider
सरकार द्वारा चुने गए अस्पताल जहाँ आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है।
SHA
State Health Agency
राज्य स्तर की संस्था जो योजना को लागू करती है।
NHA
National Health Authority
केंद्र सरकार की संस्था जो पूरे देश में योजना चलाती है।
PAC
Pre-Anesthesia Checkup
ऑपरेशन से पहले डॉक्टर द्वारा किया गया जरूरी चेकअप।
LOS
Length of Stay
मरीज अस्पताल में कितने दिन भर्ती रहा।
LAMA
Leave Against Medical Advice
जब मरीज डॉक्टर की सलाह के खिलाफ अस्पताल छोड़ देता है।
DAMA
Discharge Against Medical Advice
जब मरीज को सलाह के खिलाफ discharge किया जाता है।
Ayushman Bharat PM-JAY Glossary
🏥 आयुष्मान योजना में कौन सा इलाज मिलता है?
इस योजना में सरकार गरीब परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का फ्री इलाज देती है।
नीचे आसान भाषा में समझिए कि कौन-कौन से इलाज कवर हैं और कौन से नहीं।
✔ इलाज मिलेगा
❌ इलाज नहीं मिलेगा
👶 प्रसव (Delivery) से जुड़ी जरूरी जानकारी
आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रसव (Delivery) की सुविधा मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होती है, चाहे डिलीवरी सामान्य (Normal) हो या ऑपरेशन (Cesarean) से। कई प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड मान्य होने के बावजूद डिलीवरी का खर्च योजना के तहत कवर नहीं किया जाता।
⚠️ इसलिए भर्ती या इलाज से पहले संबंधित अस्पताल के आयुष्मान हेल्प डेस्क से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
आयुष्मान भारत योजना क्या है?
यह सरकार की स्वास्थ्य योजना है, जिसमें गरीब और जरूरतमंद परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
कौन लोग इसका फायदा ले सकते हैं?
जिनका नाम सरकार की सूची (SECC) में है या जो गरीब/जरूरतमंद परिवार हैं, वे इसका लाभ ले सकते हैं।
मेरा नाम लिस्ट में कैसे चेक होगा?
आप नजदीकी CSC सेंटर या सरकारी अस्पताल में जाकर आधार या मोबाइल नंबर से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएँ?
CSC सेंटर पर जाकर आधार और राशन कार्ड दिखाकर आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है।
क्या इलाज के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
नहीं, यह योजना पूरी तरह कैशलेस है। मरीज को अस्पताल में कोई पैसा नहीं देना पड़ता।
इलाज कहाँ-कहाँ होता है?
सरकारी अस्पताल और योजना से जुड़े प्राइवेट (empanelled) अस्पतालों में इलाज मिलता है।
क्या पूरे परिवार को लाभ मिलता है?
हाँ, परिवार के सभी सदस्य इस योजना में कवर होते हैं।
क्या पुरानी बीमारी भी कवर होती है?
हाँ, पहले से चल रही बीमारियों का इलाज भी इस योजना में शामिल है।
क्या OPD (साधारण इलाज) भी फ्री है?
नहीं, आमतौर पर सिर्फ अस्पताल में भर्ती होने पर ही मुफ्त इलाज मिलता है।
अगर अस्पताल पैसे मांगे तो क्या करें?
आप पैसे देने से मना करें और तुरंत 14555 या 1075 पर शिकायत दर्ज कराएं।
क्या दूसरे राज्य में भी इलाज हो सकता है?
हाँ, आप भारत के किसी भी राज्य में इस योजना के तहत इलाज करा सकते हैं।
कार्ड खो जाए तो क्या करें?
आप नजदीकी CSC सेंटर से दोबारा आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
यह योजना कब शुरू हुई?
यह योजना साल 2018 में शुरू की गई थी।
एक साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं?
आप साल में कुल ₹5 लाख तक कई बार इलाज करा सकते हैं, जब तक सीमा पूरी न हो जाए।
मदद के लिए कहाँ संपर्क करें?
आप हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1075 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
PM-JAY योजना क्या है?
यह एक सरकारी योजना है जिसमें गरीब परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त (cashless) इलाज मिलता है।
EHCP क्या होता है?
EHCP = Empanelled Health Care Provider (योजना से जुड़ा अस्पताल)
HBP क्या होता है?
HBP = Health Benefit Package, जिसमें हर बीमारी के इलाज का तय खर्च होता है।
इलाज पूरा होने पर payment कैसे मिलता है?
अगर इलाज पूरा हो जाए तो अस्पताल को 100% पैसा मिलता है।
अगर इलाज अधूरा रह जाए तो?
अस्पताल को partial (कम) payment मिलता है, जितना इलाज हुआ उसी हिसाब से।
LAMA / DAMA क्या है?
LAMA = Leave Against Medical Advice, DAMA = Discharge Against Medical Advice (मरीज डॉक्टर की सलाह के खिलाफ चला जाए)
LAMA surgery से पहले हो जाए तो?
जितने दिन मरीज admit था, उतने दिन का पैसा (LOS basis) मिलेगा।
LAMA surgery के बाद हो जाए तो?
अस्पताल को 75% package payment मिलेगा।
Surgery से पहले मौत हो जाए तो?
LOS (Length of Stay) के हिसाब से payment मिलेगा।
Operation के दौरान मौत हो जाए तो?
Incision के बाद death होने पर 75% package payment मिलेगा।
Surgery के बाद मौत हो जाए तो?
अस्पताल को 100% पूरा payment मिलेगा।
Referral क्या होता है?
जब मरीज को एक hospital से दूसरे hospital भेजा जाता है।
PAC क्या है?
PAC = Pre-Anesthesia Checkup (operation से पहले जांच)
PAC के बाद referral होने पर payment?
पहला hospital = 15%, दूसरा hospital = 85% payment
Surgery के बाद referral होने पर?
पहला hospital = 75%, दूसरा hospital = नया package लेकर इलाज करेगा
Non-empanelled hospital में referral?
कोई payment नहीं मिलेगा, मरीज को खुद खर्च करना पड़ सकता है।
Multiple surgery होने पर payment कैसे होता है?
1st = 100%, 2nd = 50%, 3rd = 25%
Medical + Surgical package साथ ले सकते हैं?
नहीं, except special add-on cases
Unspecified package क्या है?
जब इलाज package list में नहीं होता तब approval लेकर इलाज किया जाता है।
क्या unspecified package medical cases में use होता है?
नहीं, सिर्फ surgical cases में use होता है।
₹1 लाख से ज्यादा unspecified कब मिलता है?
सिर्फ life-saving या exceptional case में
Approval process कितना time लेता है?
लगभग 48 घंटे
क्या cosmetic treatment free है?
नहीं, सिर्फ medical necessity वाले treatment ही allowed हैं।
क्या OPD free है?
नहीं, सिर्फ hospitalization cover होता है।
Pre और Post hospitalization क्या है?
भर्ती से पहले और discharge के बाद 15 दिन तक का खर्च शामिल होता है।
Package rate fix होने के बाद क्या बदलता है?
अगर HBP में rate fix है तो पूरे policy period में वही लागू रहेगा, बदला नहीं जाएगा।
अगर package list में नहीं है तो rate कैसे तय होता है?
Similar treatment या CGHS (Central Government Health Scheme) के आधार पर rate तय किया जाता है।
High-end test (जैसे MRI/biopsy) कैसे cover होते हैं?
Basic test package में होते हैं, लेकिन high-end tests add-on package के रूप में अलग से जोड़े जाते हैं।
क्या hospital extra पैसा ले सकता है?
नहीं, scheme cashless है। लेकिन अगर limit खत्म हो जाए तो मरीज को पहले ही बता दिया जाएगा।
Hospital को partial payment कब मिलता है?
जब treatment normal तरीके से पूरा नहीं होता (जैसे LAMA, death, referral)।
Partial payment के लिए क्या जरूरी है?
Hospital को 24 घंटे के अंदर SHA/Insurer को जानकारी देनी होती है (public hospital में 72 घंटे तक)।
Audit कब होता है?
Payment से पहले audit होता है और 15 दिनों में पूरा किया जाता है।
Deviation cases कितने होने चाहिए?
एक hospital में ऐसे cases 5% से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
Unspecified package में कौन-से restrictions हैं?
• Multiple package नहीं ले सकते
• Implant removal allowed नहीं
• Cosmetic treatment allowed नहीं
• Individual drugs/tests allowed नहीं
• Implant removal allowed नहीं
• Cosmetic treatment allowed नहीं
• Individual drugs/tests allowed नहीं
क्या private hospital government reserved package ले सकता है?
नहीं, ये packages सिर्फ सरकारी अस्पताल के लिए होते हैं।
Portability case में क्या rule है?
अगर दूसरे state में private hospital govt reserved package लेता है तो reject हो सकता है, emergency में allow हो सकता है।
Implant removal कब allowed है?
सामान्यतः allowed नहीं, सिर्फ special approval पर।
Aesthetic / cosmetic treatment क्यों allow नहीं है?
क्योंकि योजना सिर्फ medical जरूरत वाले इलाज को cover करती है, सुंदरता के लिए नहीं।
Emergency cases (suicide/alcohol) में क्या होगा?
मरीज को stabilize होने तक इलाज दिया जाएगा।
बार-बार unspecified request आने पर क्या होगा?
उसे future में official package list में शामिल किया जा सकता है।
Approved amount कौन तय करता है?
PPD (Pre-Authorization Processing Doctor) तय करता है और वही final होता है।
क्या CPD payment कम कर सकता है?
नहीं, approved amount final होता है, उसमें कटौती नहीं होगी।
₹1 लाख से ऊपर approval कौन देता है?
NHA के Dy. CEO level पर final approval होता है।
Unspecified package approval system क्या है?
Ticketing system से request भेजी जाती है और 48 घंटे में approval मिलता है।
अपने शहर के अस्पताल कैसे चेक करें?
आप आयुष्मान योजना के तहत अपने शहर या जिले में कौन-कौन से अस्पताल जुड़े हैं, यह नीचे दिए गए तरीके से आसानी से देख सकते हैं:
- 1. शहर चुनें: सरकारी वेबसाइट खोलने के बाद अपना राज्य और जिला चुनें।
- 2. अस्पताल खोजें: “Hospital Search” या “Find Hospital” विकल्प चुनें।
- 3. लिस्ट देखें: आपके क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट दिखाई देगी।
