❤️ Be a Part of the Mission

Support UpcharCity

हो सकता है हम सबके प्रयास और सहयोग से किसी परिवार का कोई अपना, अपनों से हमेशा के लिए बिछड़ने से बच जाए।

💳 Pay Your Contribution

Pay securely using UPI

Google Pay   |   PhonePe   |   Paytm

♥   समाज • स्वास्थ्य • ज़िम्मेदारी

एक बेहतर मेडिकल सिस्टम सिर्फ़ माँगने से नहीं, मिलकर बनाने से बनेगा।

हम अपने लिए, अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर मेडिकल सिस्टम चाहते हैं। लेकिन क्या हम उसे बेहतर बनाने में अपना थोड़ा-सा योगदान देने को तैयार हैं?

क्या किसी व्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी चंद लोगों के कंधों पर डालकर हम निश्चिंत हो सकते हैं?
क्या अपनी ज़िम्मेदारी किसी और को सौंप देने भर से हमारा फ़र्ज़ ख़त्म हो जाता है?

अगर कोई सिस्टम बीमार है, तो क्या सिर्फ़ उसे चलाने वाले ही ज़िम्मेदार हैं? या वे लोग भी, जो उसकी बदहाली देखते हैं, सवाल नहीं पूछते और उसे बेहतर बनाने से दूर रहते हैं?

लोकतंत्र हो या मेडिकल सिस्टम, कोई भी व्यवस्था केवल कुछ लोगों की इच्छाशक्ति से बेहतर नहीं बनती। जागरूक नागरिक, जवाबदेह संस्थाएँ और सामूहिक भागीदारी ज़रूरी हैं।

हमारा योगदान हमेशा बड़ा हो, यह ज़रूरी नहीं। समस्या को समझना, सही सवाल पूछना, ग़लत के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना और सही पहल का साथ देना भी योगदान है।

सवाल सिर्फ़ यह नहीं कि हमें कैसा मेडिकल सिस्टम चाहिए।
असली सवाल है: उसे बेहतर बनाने के लिए हम ख़ुद क्या करने को तैयार हैं?

नागरिकों की भागीदारी अहम है, लेकिन सुधार की ज़िम्मेदारी सरकार, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल प्रशासन और संबंधित संस्थाओं की भी है। जनता का योगदान उनकी जवाबदेही का विकल्प नहीं, बल्कि उसे सुनिश्चित करने का माध्यम है।

बेहतर व्यवस्था विरासत में नहीं मिलती, उसे मिलकर बनाने की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ती है।
एक जागरूक समाज   •   एक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था
❤️

किसी की जान बचाने में सिर्फ Doctor का ही हाथ नहीं होता।

मरीज को सही समय पर सही Medical Facility तक पहुँचाना और समय पर सही निर्णय लेना भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

हमारा प्रयास है कि ऐसी स्थिति में UpcharCity एक उपयोगी माध्यम बन सके।

यह सिर्फ एक Website नहीं है…

यह एक कोशिश है—ताकि मुश्किल समय में लोग अकेले न पड़ें। ❤️ हमने पहल कर दी है… क्या आप साथ देने को तैयार हैं?

🤝 हमारा साथ दें →
UPCHARCITY • AAPKE LIYE

UpcharCity ko khaas kya banata hai?

हमारा प्रयास है कि लोगों को जरूरी health और hospital-related information आसानी से समझने और खोजने में मदद मिले।

🚑

आपातकाल में जरूरी जानकारी

Accident, heart attack, asthma attack, साँप के काटने, ज़हर जैसी स्थिति में जरूरी जानकारी और basic first aid की जानकारी।

📞

जरूरी Emergency Numbers

Ambulance, blood bank और hospital के जरूरी phone numbers एक जगह आसानी से मिल सकें।

🏥

Hospital की जानकारी

Hospital में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, कौन से department हैं और कौन सी services मिलती हैं, यह पहले से देख सकते हैं।

🔬

जांच और उसके दाम

कौन-कौन सी जांच होती है, उसका कितना खर्च हो सकता है और कहां जांच free या कम पैसे में होती है।

👨‍⚕️

कौन Doctor कब बैठते हैं?

Hospital में कौन Doctor किस दिन और किस समय OPD में बैठते हैं, यह पहले से पता कर सकते हैं।

⚖️

दो Hospital की तुलना

अलग-अलग Hospital की सुविधाओं और जांच के दामों को देखकर समझने में आसानी होगी।

📋

कौन सा काम कैसे होगा?

Admission, discharge, Ayushman, birth certificate, death certificate जैसे कामों के लिए क्या चाहिए और कहां जाना है।

💊

दवा कहां से लें?

दवा कहां मिल सकती है और सही दाम पर दवा लेने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

🛡️

धोखे से कैसे बचें?

Hospital से जुड़ी गलत जानकारी, fraud या जरूरत से ज्यादा पैसे की मांग जैसी बातों से बचने के लिए जरूरी सावधानियां।

🏕️

Medical Camp की जानकारी

आपके शहर में कहां और कब medical camp लग रहा है, इसकी जानकारी आसानी से मिल सके।

🏛️

सरकारी Health Schemes

Ayushman और दूसरी सरकारी health schemes का लाभ कैसे मिलेगा, इसकी आसान जानकारी।

📝

जरूरी Forms के Sample

Admission, discharge, blood donation, birth और death certificate जैसे जरूरी forms के sample।

📢

Hospital की जरूरी सूचना

Hospital से जुड़ी जरूरी और official जानकारी एक जगह मिल सके।

⚠️

शिकायत कहां करें?

अगर Hospital या किसी health service से जुड़ी शिकायत हो, तो कहां और कैसे शिकायत करें, इसकी जानकारी।

📚

Health की आसान जानकारी

Health awareness के लिए useful e-books, guides और दूसरी जरूरी जानकारी।

🏢

CSC और जन सेवा की जानकारी

CSC और दूसरी public services से जुड़ी उपयोगी जानकारी और resources।

आपके Support की जरूरत क्यों है? इन जानकारियों को जुटाना, सही जानकारी की जांच करना, समय-समय पर update करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना लगातार चलने वाला काम है। आपका support इस कोशिश को आगे बढ़ाने में मदद करता है।
❤️ आपका सहयोग, हमारी ताकत

आप UpcharCity को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं?

UpcharCity सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि लोगों तक ज़रूरी हेल्थ इन्फॉर्मेशन पहुँचाने और हेल्थकेयर के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने की एक छोटी-सी पहल है।

हमारा मानना है कि सही जानकारी सही समय पर मिलने से किसी की मदद हो सकती है। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमें आपके साथ और सहयोग की ज़रूरत है।

आइए, जानें कि आप किन तरीकों से UpcharCity का हिस्सा बन सकते हैं।

आप इन 7 तरीकों से हमारा साथ दे सकते हैं

📢

1. शेयर करें और अवेयरनेस बढ़ाएँ

UpcharCity को अपने फ्रेंड्स, फैमिली और सोशल मीडिया पर शेयर करें, ताकि हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँच सकें और उन्हें ज़रूरी हेल्थ इन्फॉर्मेशन के प्रति अवेयर कर सकें।

हो सकता है आपका एक शेयर किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति के लिए मददगार साबित हो।

💬

2. अपने सजेशन्स और फीडबैक दें

अगर आपको लगता है कि हम किसी तरह से और बेहतर काम कर सकते हैं, तो हमें ज़रूर सजेस्ट करें।

अगर UpcharCity पर दी गई किसी जानकारी में कोई कमी, गलती या सुधार की ज़रूरत नज़र आए, तो हमें बताएँ। आपका फीडबैक हमें अपनी सर्विसेज़ और इन्फॉर्मेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

🏥

3. हेल्थ कैंप्स की जानकारी शेयर करें

अगर आपको अपने आस-पास किसी फ्री हेल्थ कैंप, मेडिकल कैंप या हेल्थ अवेयरनेस कैंप के बारे में पता चलता है, तो उसकी जानकारी हमारे साथ शेयर करें।

हम कोशिश करेंगे कि उस जानकारी को UpcharCity के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाया जा सके, ताकि ज़रूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।

🧪

4. गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में जाँचों के रेट्स बताएँ

अगर आप किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में जाते हैं और वहाँ होने वाली जाँचों के रेट्स के बारे में जानकारी मिलती है, तो उसे हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

आपके सहयोग से हम लोगों तक जाँचों के रेट्स की उपयोगी जानकारी पहुँचाने और उन्हें सही जानकारी के आधार पर फैसला लेने में मदद कर सकते हैं।

कृपया जाँच का नाम, हॉस्पिटल का नाम, लोकेशन और रेट की जानकारी के साथ उसकी डेट भी शेयर करें, ताकि इन्फॉर्मेशन को वेरिफाई और अपडेट किया जा सके।

🩸

5. ब्लड डोनेशन के मिशन से जुड़ें

अगर आप ब्लड डोनर हैं और ज़रूरत पड़ने पर ब्लड डोनेशन के लिए तैयार हैं, तो आप UpcharCity के साथ जुड़ सकते हैं।

आपकी सहमति से हम आपकी डोनर इन्फॉर्मेशन सुरक्षित तरीके से मैनेज करने और ज़रूरत के समय आपसे संपर्क करने की व्यवस्था कर सकते हैं।

अगर आप ज़रूरतमंद और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की बिना किसी शुल्क के ब्लड डोनेशन के माध्यम से मदद करना चाहते हैं, तो आप भी हमसे जुड़ सकते हैं।

ध्यान दें: हमारा उद्देश्य ब्लड की खरीद-बिक्री करना नहीं, बल्कि ज़रूरतमंद लोगों को ब्लड की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने और उन्हें सही ब्लड बैंक तक पहुँचने में मदद करना है। ब्लड डोनेशन से जुड़े सभी कार्यों में डोनर की सहमति, सुरक्षा और लागू नियमों का ध्यान रखा जाएगा।
🩺

6. मेडिकल और हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर करें

अगर आप हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं, या आपके पास मेडिकल और हेल्थ से जुड़ी उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी है, तो आप उसे हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

आपके सहयोग से हम लोगों तक और ज़्यादा उपयोगी, वेरिफाइड और समय-समय पर अपडेट की गई जानकारी पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

🤝

7. फाइनेंशियल सपोर्ट के माध्यम से हमारा साथ दें

UpcharCity को लगातार चलाने, टीम के काम का उचित भुगतान करने, इन्फॉर्मेशन को समय-समय पर अपडेट करने और हेल्थकेयर अवेयरनेस को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए रिसोर्सेज़ की ज़रूरत होती है।

आप अपनी इच्छा और क्षमता के अनुसार फाइनेंशियल सपोर्ट देकर इस मिशन को आगे बढ़ाने में हमारी मदद कर सकते हैं।

आपका सहयोग हमें अपने काम को बेहतर बनाने, ज़्यादा लोगों तक पहुँचने और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने में सहायक होगा।

हम फाइनेंशियल सपोर्ट का उपयोग ज़िम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करने का प्रयास करेंगे।

आखिर में, आपसे बस एक बात कहना चाहते हैं... ❤️

हमने इस देश का नमक खाया है, तो देश के लोगों के लिए इतना करना तो बनता ही है! 🇮🇳

अगर हम अपनी छोटी-सी कोशिश, अपना समय, अपनी जानकारी या अपने रिसोर्सेज़ से किसी एक ज़रूरतमंद की भी मदद कर पाते हैं, तो हमारी यह पहल सार्थक होगी।

आइए, UpcharCity के साथ जुड़कर एक ऐसी पहल का हिस्सा बनें, जहाँ सही हेल्थ इन्फॉर्मेशन, अवेयरनेस और सहयोग ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँच सके।

आपका साथ, किसी के लिए मदद की एक नई उम्मीद बन सकता है। ❤️

💳 Pay Your Contribution

Pay securely using UPI

Google Pay   |   PhonePe   |   Paytm

UpcharCity Channel

स्वास्थ्य जागरूकता, उपयोगी जानकारी और नए अपडेट से जुड़े रहें।

Join Channel

UpcharCity Group

Upcharcityfamily ग्रुप बनाने का उद्देश्य एक ऐसा Plateform उपलब्ध कराना है, जहाँ सभी group members अपनी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं को साझा कर सकें और एक-दूसरे की सहायता कर सकें।

Join Group

UpcharCity • जागरूकता • जवाबदेही • बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था

Shopping Cart
Scroll to Top